घरेलू विवाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित तोनांगहातु गांव में सोमवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शुरु कुई के रूप में हुई है। आरोप है कि पति कानूराम डिग्गी ने गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परिजनों के अनुसार, दोनों की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। परिवार ने आरोप लगाया कि कानूराम ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद वह शुरू कुई के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। करीब 20 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच सामाजिक स्तर पर समझौता भी कराया गया था, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

सोमवार सुबह फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर गमछे से पत्नी का गला घोंट दिया। दम घुटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

About The Author

You may have missed