जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना;वैलेंटाइन डे के विरोध में नारेबाजी

0
Advertisements

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सागर शहर में वैलेंटाइन डे के विरोध को लेकर शिवसेना ने दमखम के साथ मोर्चा खोल दिया है। शिवसैनिक सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर पहुंचे, जहां पंडित–पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लट्ठों में चमेली और सरसों का तेल चढ़ाकर पूजन किया गया। इसके बाद शिवसैनिकों ने शहर के पार्क, होटल और धार्मिक स्थलों के आसपास पोस्टर चस्पा किए, जिनमें 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का विरोध दर्ज कराया गया है। इसी दौरान नारेबाजी भी की गई और कहा गया, ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना तोड़ देंगे कोना कोना’।शिवसेना के उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा नहीं है। उनका आरोप है कि कुछ युवक-युवतियां पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय आचरण करते हैं, जिसे शिवसैनिक बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  सारा अरफीन ने दिखाई अपने खूबसूरत घर की झलक, इगुआना और सिनेमा रूम ने खींचा ध्यान

Thanks for your Feedback!

You may have missed