सारा अरफीन ने दिखाई अपने खूबसूरत घर की झलक, इगुआना और सिनेमा रूम ने खींचा ध्यान

Advertisements

मुंबई : बिग बॉस 18 में नजर आईं सारा अरफीन ने हाल ही में अपने घर की झलक फैंस के साथ साझा की। घर में बड़ा हॉल, सोफा सेट, पियानो और उनकी बनाई पेंटिंग्स नजर आती हैं। घर की थीम ब्लैक, ग्रे और व्हाइट रखी गई है। सारा ने अपने खास पालतू जानवर इगुआना को भी दिखाया, जिसके लिए घर में बड़ा पिंजरा रखा गया है। उन्होंने बताया कि इगुआना खाने के लिए पिंजरे में जाती है, जबकि बाकी समय घर में रहती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सारा ने घर की लाइब्रेरी, डाइनिंग एरिया, बेडरूम और बच्चों का कमरा भी दिखाया। लाइब्रेरी में अरफीन खान का वर्क स्टेशन है, जबकि उनके सात साल के बेटे जिदान ने भी अपना छोटा वर्क स्टेशन बनवाया है। सारा के अनुसार उनका बेटा पियानो सीख रहा है और बेटी को आर्ट में दिलचस्पी है। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजतीं और घर पर ही पढ़ाती हैं।

घर में एक अलग सिनेमा रूम भी बनाया गया है, जिसे उनके पति अरफीन ने डिजाइन किया है। इसमें बड़ा टीवी और साउंड प्रूफ दीवारें हैं। सारा के बेडरूम में टीवी के लिए बेड के अंदर ही खास जगह बनाई गई है, जिससे जरूरत न होने पर टीवी अंदर चला जाता है।

About The Author

You may have missed