2028 में रिलीज होगी स्त्री 3, फिल्म की राइटिंग हुई पूरी

Advertisements

MUMBAI: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने FICCI FRAMES इवेंट में बताया कि स्त्री 3 साल 2028 में रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि अमर कौशिक फिल्म की राइटिंग पूरी कर चुके हैं। दिनेश विजान के मुताबिक फिल्म स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस के आसपास रिलीज हो सकती है और इसकी शुरुआत व अंत दर्शकों को हैरान करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्त्री 3 से पहले अमर कौशिक फिल्म महावतार का निर्देशन करेंगे, जिसमें विकी कौशल लीड रोल में होंगे और फिल्म भगवान परशुराम की कहानी पर आधारित होगी। दिनेश विजान ने बताया कि महावतार का निर्देशन जनवरी के आखिर में शुरू होगा और जून में पूरा किया जाएगा। इसके बाद अगले साल के अंत तक स्त्री 3 की शूटिंग शुरू होगी।

स्त्री का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था और उसने भारत में करीब 129.90 करोड़ की कमाई की थी। स्त्री 2 साल 2024 में 15 अगस्त को रिलीज हुई और उसने 627.02 करोड़ की कमाई की। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में स्त्री के बाद भेड़िया (2022), मुंज्या (2024), स्त्री 2 (2024) और थामा (2025) रिलीज हो चुकी हैं।

About The Author

See also  आंदोलन से पहले नकाब बांध सड़क पर निकले अभिजीत दीपके, वीडियो हुआ वायरल

You may have missed