Jamshedpur: फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भागने के दौरान एक का पैर टूटा

Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में गुरुवार देर रात गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गयी। रात लगभग 11:15 बजे सफेद रंग की स्कूटी से पहुंचे दो अपराधियों ने फुलबस्ती निवासी मो. राजा पर चार से पांच राउंड फायरिंग की। इस दौरान दो गोलियां उसकी बांह में लगीं और वह घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद दोनों आरोपी एमजीएम अस्पताल मोड़ की ओर फरार हो गये। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। घायल मो. राजा को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस को दिये बयान में मो. राजा ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग 7-8 बजे बाराद्वारी देवनगर आश्रम के पास उसका साकची जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उसे घेरकर मारपीट की गयी। राजा के अनुसार, उसने अपने दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी और किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचा। रात करीब 11:15 बजे वह घर के बाहर खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी सफेद स्कूटी पर इस्मायलु और कोदू वहां पहुंचे। राजा का आरोप है कि दोनों ने उसे निशाना बनाकर चार से पांच गोलियां चलायीं, जिनमें से दो उसकी बांह में लगीं।

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी का भागने के दौरान पैर टूट गया। स्थानीय निवासियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी इस्मायलु के खिलाफ पहले से रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।

About The Author

You may have missed