होली पर वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्लीः उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04603/04604 वाराणसी और कटड़ा के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 04081, 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी में यह इस ट्रेन का नंबर 04082 हो जाएगा। 22 फरवरी से 9 मार्च तक कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह कटड़ा से रात 9:20 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 04603, 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच चार ट्रिप के साथ वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए चलेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे वाराणसी से निकलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed