मूसलाधार बारिश से मैथन-पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा, DVC ने शुरू की पानी की निकासी

Advertisements

मैथन : पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में लगातार वृद्धि हुई है। डीवीसी के अनुसार मैथन डैम का जलस्तर 484.25 फीट तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 495 फीट है। इस तरह जलस्तर करीब 10.75 फीट नीचे है। वहीं पंचेत डैम का जलस्तर 414.11 फीट दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 425 फीट है। यहां जलस्तर करीब 10.89 फीट नीचे है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से तेज पानी की आवक को देखते हुए डीवीसी और केंद्रीय जल आयोग दोनों डैम की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मैथन डैम की चार गैलरी और पांच गेट खोले गये हैं, जिनसे 12,744 एकड़ फीट पानी छोड़ा जा रहा है और हाइडल भी चालू है। वहीं पंचेत डैम में भी गेट और गैलरी खोले गये हैं, जहां से 88,011 एकड़ फीट पानी छोड़े जाने की जानकारी दी गयी है।

फिलहाल दोनों डैम खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन बारिश जारी रहने और जलग्रहण क्षेत्रों से पानी की आवक बढ़ने पर जलस्तर और बढ़ सकता है। इसी कारण पानी की निकासी और निगरानी लगातार जारी है। लोगों से डैम और जलनिकासी वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा प्रशासन और संबंधित विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी है।

 

About The Author

You may have missed