इंद्रधनुष ड्रॉइंग प्रतियोगिता में करीब 150 बच्चों ने दिखायी प्रतिभा, सभी प्रतिभागी सम्मानित

Advertisements

धनबाद : शिल्पराज एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स, धनबाद की ओर से आयोजित इंद्रधनुष ड्रॉइंग प्रतियोगिता में तेलंगाना के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। टर्बो, पटानचेरू क्षेत्र के बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और चित्रकला कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी कल्पनाशीलता और कला को सामने रखने का अवसर मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आयोजन में विद्यालय के सचिव सैधुलु, प्राचार्य लावण्या रेड्डी और कला शिक्षिका एन. येल्लेश्वरी का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न और पदक देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्राचार्य लावण्या रेड्डी तथा कला शिक्षिका एन. येल्लेश्वरी को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों में रचनात्मक सोच और कला के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करते हैं।

आयोजन में राजीब अग्रवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके प्रयास से झारखंड से तेलंगाना के प्रतिभागी बच्चों तक प्रमाण-पत्र, पदक और स्मृति-चिह्न पहुंचाये गये। तेलंगाना के शिक्षकों ने शिल्पराज एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स और राजीब अग्रवाल के प्रति आभार जताया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना है।

 

About The Author

See also  चुटुपालू और चरही घाटी के ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए ₹239.40 करोड़ मंजूर

You may have missed