JSSC CGL मामले में 1932 कर्मियों से पूछताछ की तैयारी, 15 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

Advertisements

झारखंड : JSSC CGL नियुक्ति मामले में CID की जांच जारी है। अब तक 150 से ज्यादा चयनित कर्मियों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि पांच सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी की योजना JSSC CGL के जरिए नियुक्त किए गए सभी 1932 कर्मियों से पूछताछ करने की है। इसके बाद जांच के निष्कर्षों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले में अगली अहम सुनवाई 15 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में होगी। अदालत ने इस तारीख तक अभ्यर्थियों और राज्य सरकार को अपना-अपना एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

एक तरफ 1932 कर्मियों को कोर्ट से नौकरी बहाल होने की राहत मिली है, वहीं वेतन भुगतान के लिए विभागीय आदेश का इंतजार है। दूसरी ओर CID की जांच भी जारी है। अब 15 सितंबर की सुनवाई के बाद नियुक्ति, वेतन भुगतान और जांच की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

 

About The Author

See also  नोएल टाटा 70 वर्ष की उम्र में छह प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से होंगे बाहर

You may have missed