मंदिर जाने की बात कहकर निकली 45 वर्षीय महिला 8 दिन से लापता, परिजनों ने मांगी मदद

Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल निवासी 45 वर्षीय रंजू देवी पिछले 8 दिनों से लापता हैं। उनके पति मनोज कुमार सिंह ने परसुडीह थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत देकर पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, रंजू देवी 26 अगस्त की शाम करीब 6 बजे शिव मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। काफी समय बीतने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर अपने स्तर से रंजू देवी की तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने परसुडीह थाना प्रभारी को आवेदन देकर खोजबीन करने का अनुरोध किया है। लापता रंजू देवी की उम्र करीब 45 वर्ष, रंग गोरा और कद लगभग 5 फीट 2 इंच बताया गया है। घर से निकलते समय उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी।

पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई कर महिला का पता लगाने की मांग की गई है। परिजनों ने भी लोगों से अपील की है कि रंजू देवी के बारे में कोई जानकारी मिलने पर 9031350124 नंबर पर संपर्क कर उन्हें सूचित करें।

 

About The Author

See also  व्यापारियों की सुरक्षा और साइबर अपराध पर पुलिस-चैंबर की बैठक, बैंक खाते डी-फ्रीज करने की उठी मांग

You may have missed