पीसीसी सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत, डीसी ने दिए जांच के आदेश

Advertisements

बोकारो : गोमिया प्रखंड की स्वांग उत्तरी पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर बोकारो डीसी ने जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार को गोमिया प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी जुनैद शेख ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। पंचायत सचिव अन्नू कुमारी के अनुसार, योजना की प्राक्कलित राशि 2 लाख 49 हजार 655 रुपये थी। दो जून को मुखिया विनोद कुमार विश्वकर्मा ने इसका शिलान्यास किया था और प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कनीय अभियंता जय कुमार पटेल ने बताया कि सड़क निर्माण का काम करीब छह माह पहले पूरा हो चुका है। योजना के तहत दो लाख 20 हजार रुपये का भुगतान किया गया है, जबकि 29 हजार रुपये का भुगतान बाकी है। दूसरी ओर, ग्रामीणों का आरोप है कि सवांग सेंट्रल स्कूल के राज कुमार निषाद के घर से मुरुतार शाह के घर तक पीसीसी सड़क बननी थी, लेकिन लाभुक समिति ने निर्माण कार्य पूरा किए बिना ही योजना की राशि निकाल ली। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

About The Author

You may have missed