कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Advertisements

सिमडेगा : कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीया किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी के अनुसार, उसे पढ़ाई और स्कूल में नामांकन कराने का भरोसा देकर विधायक के आवास पर लाया गया था, लेकिन वहां उससे घरेलू काम कराया जाने लगा। इस मामले में विधानसभा थाना में विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी बीएनएस-2023 की धारा 64(2)(b)/65(1)/3(5), पॉक्सो एक्ट-2012 की धारा 4/6/17 और जेजे एक्ट-2015 की धारा 75/79 के तहत दर्ज हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मई 2026 में एमा बाड़ा और जोसीमा खाखा उसे पढ़ाई कराने और स्कूल में नामांकन का भरोसा देकर सिमडेगा विधायक आवास ले गयी थीं। आरोप के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को रांची स्थित विधायक आवास संख्या 12 में भूषण बाड़ा ने उसके साथ जबरदस्ती की। किशोरी का कहना है कि विरोध करने और चिल्लाने की कोशिश करने पर उसका मुंह बंद कर दिया गया तथा मारपीट कर उसे चुप कराया गया। उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद विधायक ने किसी को जानकारी देने पर जान से मरवाकर फेंकवा देने की धमकी दी। किशोरी के अनुसार, बाद में उसे धनरोपनी के बहाने सिमडेगा ले जाया गया और उससे घरेलू काम के अलावा मजदूरी भी करायी गयी। इतने दिनों के काम के बदले उसे केवल तीन हजार रुपये दिये गये। उसने एमा बाड़ा पर मारपीट, गाली-गलौज और ठीक से खाना नहीं देने का भी आरोप लगाया है।

किशोरी ने आवेदन में बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और मां ने उसे बचपन में छोड़ दिया था। सितंबर में वह अपनी मुंहबोली बहन और बहनोई के पास चली गयी। मासिक धर्म नहीं होने पर गर्भ ठहरने की जानकारी मिली। आर्थिक तंगी और खान-पान की कमी के बीच 22 अक्तूबर को रक्तस्राव होने पर चिकित्सक ने गर्भ खराब होने की जानकारी दी। शुक्रवार देर शाम पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां दो महिला डॉक्टर मौजूद थीं। इस बीच, किशोरी के दादा ने पाकरटांड़ थाना में दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने उनकी नाबालिग पोती को अगवा कर डराया-धमकाया और दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ गलत एवं भ्रामक बयान दिलवाया। पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 23(4) के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उनका दावा है कि किशोरी को पढ़ाई के उद्देश्य से रांची स्थित आवास लाया गया था और वह धनरोपनी के समय ही घर लौट गयी थी। विधायक ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने खिलाफ साजिश किये जाने का आरोप लगाया है।

About The Author

You may have missed