खरना पर सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दी शुभकामनाएं, छठव्रतियों की साधना को किया नमन

Advertisements

रांची : छठ महापर्व के दूसरे अनुष्ठान खरना के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यवासियों, छठव्रतियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। दोनों ने छठव्रतियों की कठिन साधना, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए भगवान भास्कर और छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की अद्भुत परंपरा भी है। उन्होंने कहा कि सूर्योपासना के इस महापर्व में छठव्रतियों का कठिन तप, त्याग और निर्जला व्रत उनकी अटूट श्रद्धा एवं मजबूत संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर और छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि खरना का अनुष्ठान सादगी, पवित्रता और मिल-बांटकर खुशियां मनाने का संदेश देता है। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कठिन व्रत करने वाली छठव्रतियों की श्रद्धा और समर्पण को नमन किया। उन्होंने भगवान भास्कर और छठी मईया से हर घर में सुख, शांति और खुशहाली बनाए रखने तथा सभी झारखंडवासियों के स्वस्थ रहने और जीवन में खुशियां आने की प्रार्थना की।

About The Author

You may have missed