मतदाता सूची अपडेट अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO, कोई पात्र मतदाता न छूटे यही लक्ष्य



पूर्वी सिंहभूम : जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना, त्रुटियों में सुधार करना तथा मृत, स्थानांतरित या अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाना है।


अभियान के दौरान नए पात्र मतदाता भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने लोगों से BLO का सहयोग करने और समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके।


