सांप के डसने के बाद 12 घंटे तक गोबर में दबा रहा मासूम, तांत्रिक के चक्कर में गई जान
Advertisements

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सांप के डसने के बाद एक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय परिजनों ने तांत्रिक की सलाह पर करीब 12 घंटे तक उसके शरीर पर गोबर लगाकर रखा। समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
Advertisements

Advertisements

घटना के बाद मामले की जानकारी सामने आने पर लोगों ने अंधविश्वास को लेकर चिंता जताई। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार यह सलाह देते हैं कि सांप काटने की स्थिति में बिना देरी किए मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए और झाड़-फूंक या पारंपरिक उपचार पर भरोसा नहीं करना चाहिए.


