श्रीलंका में बोकारो के खिलाड़ी का जलवा, जंप रोप में डबल गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
Advertisements

बोकारो : बोकारो के युवा खिलाड़ी मल्लिकार्जुन मिश्रा ने श्रीलंका के कोलंबो में 27 से 30 जून तक आयोजित दक्षिण एशियाई युवा खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जंप रोप प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले और राज्य में खुशी की लहर है।
Advertisements

मल्लिकार्जुन की इस सफलता को खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में डबल गोल्ड जीतने पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उनके प्रदर्शन ने न सिर्फ बोकारो बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।


