गैस लीकेज से बंद घर में भीषण आग, गरीब परिवार की जमा पूंजी जलकर राख

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल टाउन रोड नंबर तीन में बुधवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे एक बंद खपड़ैल घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय बस्तीवासियों की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, यह मकान शकुंतला देवी का है, जहां वह अपनी बेटी जानकी के साथ रहती हैं। उनकी कुल तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक उनके साथ रहती है। घटना के समय घर पर ताला बंद था और शकुंतला देवी जरूरी काम से बाजार गई थीं। बताया गया है कि घर के भीतर गैस लीकेज के कारण आग लगी। बाजार से लौटने पर शकुंतला देवी को अपने आशियाने और उसमें रखी जीवन भर की जमा पूंजी के जलकर नष्ट होने की जानकारी मिली।

शकुंतला देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका है और वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। इस हादसे के बाद मां-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और समाजसेवियों से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

About The Author

You may have missed