शादी में सेल्फी को लेकर बवाल, दो पक्षों में भीषण मारपीट… कई लोग घायल, बरह में मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

PATNA: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान सेल्फी लेने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, शादी के दौरान कुछ लोग फोटो और सेल्फी ले रहे थे। इसी बात पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर कई रिश्तेदारों को चोटें आईं और माहौल बिगड़ता देख लोगों में भगदड़ मच गई।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed