कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच CM सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

PATNA:  बिहार में प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 25 से 30 मिनट तक बातचीत हुई, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें और तेज हो गई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। चर्चा के दौरान कैबिनेट विस्तार और सरकार की आगे की रणनीति को लेकर बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर मुलाकात के एजेंडे की पुष्टि नहीं की गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस मुलाकात के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इससे पहले भी राज्य में इस मुद्दे को लेकर लगातार बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों का दौर जारी है, जिससे बिहार की सियासत में हलचल बनी हुई है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed