दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा: संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पीछे के दरवाजे से निकले सांसद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

DELHI: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक से जुड़े मामले में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब पंजाब पुलिस की टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले ही संदीप पाठक घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए, जिससे पूरे घटनाक्रम ने नाटकीय रूप ले लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। ये मामले गैर-जमानती धाराओं में दर्ज किए गए हैं और इसी सिलसिले में पुलिस कार्रवाई के तहत टीम दिल्ली पहुंची थी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उनके संपर्क में आने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनका फोन भी बंद बताया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।

About The Author

See also  बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कड़ी तैयारी, 422 बूथों पर लाइव निगरानी और सुरक्षा का सख्त इंतजाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed