सीएम योगी का सख्त आदेश: जल जीवन मिशन से खुदी सड़कों को तुरंत भरकर दुरुस्त करने के निर्देश, जिलाधिकारियों को कार्रवाई का आदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यभर में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि जहां भी सड़कें खोदी गई हैं, वहां तुरंत उन्हें भरकर यातायात योग्य बनाया जाए और मरम्मत कार्य में किसी भी तरह की देरी न हो।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निर्देशों में कहा गया है कि जल जीवन मिशन के काम के बाद सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि गांवों और शहरों में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। साथ ही ‘हर घर जल’ योजना के तहत जिन गांवों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां शत-प्रतिशत जलापूर्ति को भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

सरकार ने साफ किया है कि पाइपलाइन कार्यों के बाद सड़कों को लंबे समय तक अधूरा छोड़ने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन को समयबद्ध तरीके से मरम्मत कार्य पूरा करने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं.

Thanks for your Feedback!

You may have missed