विजय सरकार कभी भी गिर सकती है, तमिलनाडु में दोबारा चुनाव के लिए तैयार रहें : स्टालिन

0
Advertisements

चेन्नई : डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तमिलनाडु की मौजूदा विजय सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। पार्टी नेताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार कभी भी गिर सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को संभावित मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। स्टालिन ने हालिया विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी भी स्वीकार की और कहा कि पार्टी अपनी कमजोरियों की समीक्षा करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

स्टालिन ने कहा कि डीएमके जनता के बीच फिर से मजबूत पकड़ बनाने के लिए संगठनात्मक बदलाव करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार को चुनाव में बड़ा फैक्टर बताते हुए पार्टी नेताओं से नई रणनीति पर काम करने को कहा। बैठक में हार के कारणों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का भी फैसला लिया गया, जो अलग-अलग जिलों से रिपोर्ट जुटाएगी।तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव के बाद अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। बाद में सहयोगी दलों और बाहरी समर्थन के जरिए सरकार बनी। इसी राजनीतिक स्थिति को लेकर विपक्ष लगातार सरकार की स्थिरता पर सवाल उठा रहा है।

About The Author

See also  सारा अरफीन ने दिखाई अपने खूबसूरत घर की झलक, इगुआना और सिनेमा रूम ने खींचा ध्यान

Thanks for your Feedback!

You may have missed