पत्नी और 3 बच्चों की बेरहमी से हत्या, सनकी पति के खूनी खेल से इलाके में सनसनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव का है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास (30) और बच्चों ह्रदय दास (7), संध्या दास (6) और पांच वर्षीय सोन दास की हत्या कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। गंभीर हालत में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार परिवार पश्चिम बंगाल के दालकोला इलाके का रहने वाला था और चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। घटना के समय आसपास काम कर रहे मजदूरों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर सभी को घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी।

मामले की सूचना मिलते ही पतौर और एपीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पारिवारिक विवाद को घटना की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed