मॉल रोड पर बाबा की गंदी हरकत का वीडियो वायरल, लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में कार्रवाई
Advertisements

Advertisements

Advertisements

शिमला : मॉल रोड पर एक व्यक्ति द्वारा बाबा के भेष में घूमते हुए लड़कियों और महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह राह चलती युवतियों को अनुचित तरीके से छू रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
Advertisements

Advertisements

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय नारायण दास के रूप में हुई है, जो राजस्थान के टोंक जिले के जमडोली गांव का रहने वाला है। वह 26 मार्च को शिमला पहुंचा था और बाद में कालका के लिए रवाना हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


