राजपाल यादव के केस पर अक्षय कुमार का बड़ा बयान, बोले- दोबारा फिल्म प्रोड्यूस मत करना

0
Advertisements

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही राजपाल को फिल्म प्रोड्यूस न करने की सलाह दी थी। जेल से बाहर आने के करीब 40 दिन बाद दी गई इस सलाह ने लोगों का ध्यान खींचा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अक्षय ने बताया कि यह सीख उन्हें दिग्गज अभिनेता असरानी से मिली थी, जिन्होंने अपने अनुभव से कहा था कि फिल्म प्रोडक्शन करना उनकी बड़ी गलती रही। इसी आधार पर अक्षय ने राजपाल को समझाया कि एक्टर और प्रोड्यूसर का काम अलग होता है और शॉर्टकट से पैसा कमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

वहीं राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से इस मामले में राहत मिल चुकी है और उन्होंने करीब 4.25 करोड़ रुपये जमा भी कर दिए हैं। कोर्ट ने बड़ी रकम जमा होने को देखते हुए उन्हें दोबारा जेल न भेजने का फैसला लिया है। इससे पहले वह तिहाड़ जेल में रह चुके हैं और फिलहाल उनकी नियमित जमानत की प्रक्रिया जारी है।

About The Author

See also  जूनियर महिला एशिया कप में स्वर्ण जीतने वाली पार्वती टोपनो सम्मानित, परिवार को मिला आवास योजना का लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed