अवैध बालू परिवहन पर सख्ती, देर रात हाइवा और ट्रकों के दस्तावेजों की जांच

Advertisements

Saraikela: सरायकेला जिले में बालू के अवैध खनन और गैर-कानूनी परिवहन पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं. बालू के अवैध कारोबार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अचानक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया. इस विशेष जांच अभियान के दौरान सडकों पर बालू लादकर गुजर रहे कई हाइवा और ट्रकों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही चालकों से माइनिंग चालान, परिवहन परमिट और वाहन से संबंधित अन्य सभी जरूरी कागजातों की बारीकी से जांच की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देर रात चलाया गया अभियान
देर रात चलाए गए इस चेकिंग अभियान में जिन वाहनों के पास वैध माइनिंग चालान और पूरे दस्तावेज सही पाए गए उन्हें जांच के बाद छोड़ दिया गया. प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से बालू माफिया और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन को पूरी तरह रोकने के लिए आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और सघन जांच अभियान लगातार जारी रखा जा सकता है.

About The Author

See also  डेढ़ साल बाद पीएचडी नामांकन का रास्ता साफ, लगभग 40 सीटों पर होगा प्रवेश

You may have missed