उज्बेकिस्तान ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी बनी बड़ी सहमति

Advertisements

ताशकंद :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑली दराजली दोस्तलिक’ प्रदान किया गया। राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी को यह सम्मान दिया। मोदी ने सम्मान को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत और अटूट संबंधों को समर्पित किया। यह प्रधानमंत्री मोदी को अलग-अलग देशों से मिलने वाला 36वां सर्वोच्च सम्मान है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संबंधों को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाने का फैसला भी हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

द्विपक्षीय वार्ता में भारत और उज्बेकिस्तान ने यूरेनियम की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक व्यवस्था स्थापित करने पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच तीन ‘सिस्टर-सिटी’ और ‘सिस्टर-स्टेट’ समझौते भी किए जा रहे हैं। इन समझौतों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। भारत और उज्बेकिस्तान ने व्यापार, ऊर्जा, संपर्क और अन्य अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने बताया कि भारतीय नागरिकों के लिए 30 दिन की वीजा-फ्री सुविधा शुरू होने से पर्यटन, व्यापार, संपर्क और सांस्कृतिक रिश्तों को बढ़ावा मिलेगा।

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के टिकट 1,600 से 18,000 रुपए तक, बिक्री की जानकारी बाद में होगी जारी

You may have missed