बोकारो में झाड़ियों से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

Advertisements

बोकारो : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतरी उत्तरी पंचायत के कुम्हारडीह गांव के समीप झाड़ियों से करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। दिनभर की छानबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक के पास से एक कीटनाशक दवा की शीशी बरामद हुई है, जबकि घटनास्थल पर फंदा भी मिला है। पुलिस ने सभी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान करने और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

About The Author

See also  दुर्गा पूजा से पहले बकाया वेतन नहीं मिला तो जन आंदोलन की चेतावनी

You may have missed