JPSC भर्ती अनियमितता मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से CID की पूछताछ, OMR शीट और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को आयोग के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से पूछताछ की। जांच एजेंसी ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर उनसे जानकारी ली। इस मामले की जांच को लेकर CID पहले ही कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

CID ने इससे पहले एल. ख्यांगते के सरकारी आवास और JPSC कार्यालय में लगभग पांच घंटे तक छापेमारी कर OMR शीट, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे। वहीं TDPL कार्यालय से भी तकनीकी दस्तावेज और फाइलें अपने कब्जे में ली गई हैं। एजेंसी इन सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

इस मामले में CID पहले ही अरविंद मंडल को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि जांच के दौरान अभय तिवारी से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। एल. ख्यांगते ने पहले मीडिया से कहा था कि उनके कार्यकाल में सभी निर्णय नियमों के अनुसार लिए गए और यदि किसी व्यक्ति या एजेंसी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

एल. ख्यांगते 6 मार्च 2025 को JPSC के चेयरमैन बने थे। बाद में CID की कार्रवाई और जांच के बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जांच एजेंसी के अनुसार भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

 

About The Author

You may have missed