आकाशवाणी रायपुर के उपनिदेशक विकल्प शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक के बाद ली अंतिम सांस

Oplus_16908288

Advertisements

 

रायपुर : आकाशवाणी रायपुर के उपनिदेशक विकल्प शुक्ला का गंभीर हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी आकाशवाणी न्यूज की ओर से साझा की गई है। वे भारतीय सूचना सेवा के समर्पित अधिकारी थे और छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक प्रसारण व्यवस्था से लंबे समय से जुड़े हुए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

आकाशवाणी न्यूज के अनुसार, विकल्प शुक्ला ने समाचार संचालन और रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्हें एक जिम्मेदार और समर्पित अधिकारी के रूप में जाना जाता था। सार्वजनिक प्रसारण से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही और समाचार व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद मीडिया और प्रसारण जगत में शोक की लहर है। सहयोगियों और परिचितों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। विकल्प शुक्ला का जाना आकाशवाणी और भारतीय सूचना सेवा के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

About The Author

See also  मॉडल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का कथित वीडियो वायरल, शराब पार्टी के दावे की होगी जांच

You may have missed