वायु सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया

बोकारो : वायु सेना दिवस के अवसर पर एक्स सर्विसमेन एसोसिएशन बोकारो की ओर से बुद्ध विहार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प दोहराया।


कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण कुमार ने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पूर्व सैनिकों ने शहीदों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रसेवा, समर्पण और कर्तव्यपालन के मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर एन उपाध्याय, विजय कुमार, सुनील कुमार, निवारण मंडल, पंकज कुमार, राजीव रंजन, नितेश कुमार, अमिन्दर कुमार, सुजीत झा, पद्मनाभ, एसके सिंह, एके सिंह, अजीत, अरुण, संतोष, दिनेश, निरंजन, संजय, मुकेश, अवधेश और शशि मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


