कृष्ण नगर दुर्गा मंदिर की तर्ज पर बन रहा 60 फीट ऊंचा पूजा पंडाल, 11 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

Advertisements

बोकारो : सेक्टर 3 बी स्थित मैदान में बंग भारती क्लब की ओर से 58वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी चल रही है। इस बार बंगाल के कृष्ण नगर दुर्गा मंदिर की तर्ज पर साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से 60 फीट ऊंचा और 90 फीट चौड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के अंदर और बाहर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था होगी। पूजा कमेटी के जयंत मल्लिक ने बताया कि यहां 48 हजार रुपये की लागत से मूर्तिकार राजू पाल द्वारा तैयार सात डाक वाले साज में 10 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही गणेश, लक्ष्मी, कार्तिक और सरस्वती की प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पंडाल का उद्घाटन 11 अक्टूबर रविवार को महाषष्ठी के अवसर पर बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन करेंगे। यहां बंगाली रीति-रिवाज से पूजा होगी। महासप्तमी से विजयादशमी तक श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी और हलवा भोग, जबकि महासप्तमी से महानवमी तक महाभोग वितरित किया जाएगा। महाअष्टमी से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जिनमें समूह आरती नृत्य प्रतियोगिता शामिल है। महानवमी को भी सांस्कृतिक आयोजन और 17 अक्टूबर को डांडिया नाइट होगी।

बंग भारती क्लब की स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी और वर्ष 1968 से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति में अध्यक्ष संग्राम सिंह, महासचिव पूलक कुमार घोष, कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध वैष्णव के अलावा जयंत मल्लिक, राजेन्द्र कुमार, सजल स्वरूप, दीपू पाल, अंजली सरकारी और एन पारूल गुप्ता शामिल हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।

See also  पेटरवार का चक्षु चिकित्सालय 45 वर्षों से कर रहा जरूरतमंदों की आंखों का इलाज

About The Author

You may have missed