बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड बिजली निगम लिमिटेड के निर्देश पर गुरुवार को उलीडीह थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चली कार्रवाई में छह लोगों को अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते पकड़ा गया। विभाग ने भारतीय विद्युत अधिनियम-2003 के तहत सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उलीडीह थाने में आवेदन दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार दास के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सूरज कच्छप को मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उन पर 9,075 रुपये की क्षतिपूर्ति तय की गई। वहीं, सुधांशु कुमार सिंह पर कटे हुए कनेक्शन को अवैध रूप से जोड़ने का आरोप है। उन पर 13,613 रुपये की क्षतिपूर्ति निर्धारित की गई। मंगल गौड़ के परिसर में बिना वैध कनेक्शन बिजली इस्तेमाल करने का मामला सामने आया, जिस पर 25,088 रुपये की क्षतिपूर्ति तय हुई।

राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह पर मीटर की सील तोड़कर बाईपास से बिजली चोरी करने का आरोप है। उन पर 54,452 रुपये की क्षतिपूर्ति तय की गई। इसके अलावा कुमार अभिषेक पर 13,613 रुपये और उलीडीह निवासी मृत्युंजय श्रीवास्तव पर 1.36 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति निर्धारित की गई। छापेमारी टीम ने अवैध बिजली के तार काटकर जब्त कर लिए।

 

About The Author

You may have missed