निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों को मिलेगा लगभग ₹31,500 बोनस, समझौते पर लगी मुहर

Advertisements

जमशेदपुर : निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025-26 का बोनस समझौता गुरुवार को संपन्न हो गया। इसके तहत सभी कर्मचारियों को लगभग 31,500-31,500 रुपये बोनस मिलेगा। समझौते पर प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज (कोलकाता) राहुल मित्रा, निदेशक सुब्रा दास मुखर्जी और असिस्टेंट मैनेजर इंचार्ज अंकित भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए। वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सह अध्यक्ष बीके डिंडा, उपाध्यक्ष ददन सिंह, महामंत्री परवीन पातर और कमेटी मेंबर केएस सैंडल, पुरंदर मोहंती व संतोष जैन ने हस्ताक्षर किए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि टाटा स्टील के उच्च प्रबंधन के संरक्षण में संचालित निक्को जुबली पार्क शहर, आसपास के ग्रामीणों और कर्मचारी परिवारों के मनोरंजन का प्रमुख साधन है। उन्होंने पार्क के और विकास की जरूरत बताते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी मांगी। इस पर राहुल मित्रा ने बताया कि इस वर्ष चीन से उपकरण मंगाकर दो नए मनोरंजक इवेंट शुरू करने की योजना है, जिससे बच्चों और अभिभावकों को अधिक मनोरंजन मिलेगा।

राकेश्वर पांडेय ने अच्छे वार्षिक बोनस के लिए प्रबंधन को धन्यवाद दिया। वहीं, कर्मचारियों ने बोनस समझौते पर खुशी जताते हुए यूनियन अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और उनका अभिनंदन किया।

 

About The Author

See also  आदित्यपुर मेयर संजय सरदार के रिश्तेदारों पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, पार्षद ने बोला हमला

You may have missed