पुलिया से टकराया अनियंत्रित ट्रक, 4 घंटे तक जाम रही सड़क; बाल-बाल बचे लोग

Advertisements

जमशेदपुर : कमलपुर थाना क्षेत्र के बागुड़दा पुलिया के पास मंगलवार देर रात करीब दो बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकराकर फंस गया। हादसे के बाद बराभूम-बांदोवान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी मिलते ही कमलपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के मुताबिक, ट्रक पर कोई माल लदा नहीं था। पुलिया पार करते समय ट्रक में कुछ खराबी आ गई, जिसके बाद वह रेलिंग से टकराकर उसमें फंस गया। ट्रक को हटाने के लिए मौके पर क्रेन बुलायी गयी और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को हटाया जा सका। इसके बाद सड़क पर यातायात सामान्य हुआ। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

About The Author

See also  ट्रैक के पास आया जंगली हाथी, तीनों लाइनों पर रुकी ट्रेनें; 10 ट्रेनें हुईं लेट

You may have missed