आफताब हत्याकांड में बड़ा खुलासा! शाहरुख 48 घंटे की रिमांड पर, हथियार की तलाश तेज

Advertisements

जमशेदपुर : बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में आफताब आलम की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे मो. शाहरुख को मंगलवार को बर्मामाइंस थाना पुलिस 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में शाहरुख ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। आरोप है कि शाहरुख ने हत्या की साजिश रची और हमलावरों को हथियार उपलब्ध कराया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आफताब आलम पर 2 अगस्त की रात फायरिंग की गयी थी। इसके अगले दिन 3 अगस्त को शाहरुख ने पुराने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में योजनाबद्ध तरीके से कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस को उसकी भूमिका पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर लिया गया। फिलहाल पुलिस हत्या की पूरी साजिश, हमलावरों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाने पर केंद्रित है। शाहरुख से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर होने वाली कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

About The Author

See also  गरगा नदी में गिर रहा नालियों का गंदा पानी, जलस्रोत संरक्षण पर उठे सवाल

You may have missed