आधी रात दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत; तीन गंभीर घायल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के लुआबासा पुलिया के पास मंगलवार देर रात करीब 12 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में धनिया निवासी 24 वर्षीय राकेश महतो की मौत हो गई, जबकि जादुगोड़ा के तिलामुड़ा गांव निवासी समीर माझी (17), सनातन कालिंदी (20) और बिरसा माझी (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राकेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राकेश महतो टाटा मोटर्स कंपनी में ठेका मजदूर था। मंगलवार रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह बाइक से लुआबासा के रास्ते धनिया गांव स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में आ रहे थे। लुआबासा पुलिया के पास दोनों बाइक भिड़ गईं और टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गोविंदपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

See also  बालू के काले कारोबारी छोटू झा पर पुलिस का शिकंजा, इचागढ़ क्षेत्र से ग़ायब हुआ छोटू झा, पुलिस रख रही निगरानी

You may have missed