घरेलू विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चापड़ से जानलेवा हमले का आरोप



जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-6 में आपसी घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विवाद 13 सितंबर से 15 सितंबर के बीच हुआ। दोनों पक्षों के बीच पहले से घरेलू विवाद चल रहा था, जो बाद में मारपीट में बदल गया।

बिरसानगर पुलिस के अनुसार, एक पक्ष से टुनटुन लोहार ने शिकायत दर्ज कर प्रकाश सिंह, सीमा देवी, राहुल लोहार, नीतू, रुबी, पूजा और सिमरन को आरोपी बनाया है। शिकायत में इन सभी पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से नामदा बस्ती निवासी प्रकाश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने महावीर लोहार, सूरज लोहार, सोनिया लोहार, टुनटुन लोहार, सुभम लोहार, नेहा लोहार समेत अन्य लोगों पर जान मारने की नीयत से चापड़ से हमला करने का आरोप लगाया है।
दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर बिरसानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट की वास्तविक वजह के साथ घटना में शामिल लोगों की भूमिका की छानबीन की जा रही है।


