करीब 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त, वैध कागजात नहीं मिलने पर FIR दर्ज

Advertisements

जमशेदपुर : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र में करीब 500 सीएफटी बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला खनन कार्यालय (डीएमओ) की टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान चालक बालू से संबंधित वैध चालान और जरूरी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

खनन विभाग की टीम ने हाइवा (JH0D-19B-9810) को रोककर दस्तावेजों की जांच की। प्राथमिक जांच में टीम को जानकारी मिली कि बालू ओडिशा से अवैध तरीके से झारखंड लाया जा रहा था। वैध दस्तावेज नहीं मिलने और अवैध परिवहन की आशंका के बाद टीम ने हाइवा और उसमें लदे बालू को जब्त कर लिया।

कार्रवाई के बाद जब्त हाइवा और बालू को कोवाली थाना के सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग की ओर से कोवाली थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण और बालू की ढुलाई के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने वाले वाहनों तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  आदित्यपुर ज्वेलरी लूट का बड़ा आरोपी गिरफ्तार, पटना-मुंबई-दिल्ली में काट रहा था फरारी

You may have missed