ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, रामगढ़ से शातिर आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बोकारो पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चास अनुमंडल के वरवाटांड़ थाना क्षेत्र में दर्ज ट्रैक्टर चोरी कांड की जांच के दौरान की गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ जिले से आरोपी को दबोचा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

1 मई 2026 को कदमा गांव से आयशर कंपनी का एक ट्रैक्टर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में आवेदक परशु मुर्मू की शिकायत पर वरवाटांड़ थाना कांड संख्या 23/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना में कई अपराधी शामिल थे।

जांच के क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार को गिरफ्तार किया। वह रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के कुंज टोला का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है और वह ट्रैक्टर चोरी के एक अन्य मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में वरवाटांड़ थाना की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed