दुर्गा पूजा से पहले NHM और आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा बकाया मानदेय, सभी जिलों को भुगतान के निर्देश

Advertisements

रांची : झारखंड में दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों से पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और आउटसोर्स कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों को सितंबर माह तक का बकाया मानदेय त्योहार से पहले भुगतान करने को कहा। बैठक में विभिन्न जिलों में कर्मियों के मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान कई जिलों के अधिकारियों ने बताया कि जुलाई और अगस्त तक का मानदेय दिया जा चुका है। विशेष सचिव ने स्पष्ट किया कि शेष बकाया राशि का भुगतान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि दुर्गा पूजा से पहले कर्मियों के बैंक खातों में पैसे पहुंच सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि यदि किसी जिले में मानदेय भुगतान के लिए राशि की कमी है, तो संबंधित अधिकारी तत्काल विभाग को अतिरिक्त राशि की मांग भेजें। विभाग की ओर से आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहार से पहले किसी भी एनएचएम या आउटसोर्स कर्मी का मानदेय लंबित नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा सहियाओं के मानदेय भुगतान की भी समीक्षा की गई। विशेष सचिव ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी कि सहियाओं को 12 हजार रुपये का मानदेय मिला है या नहीं। उन्होंने भुगतान से संबंधित विवरण और भुगतान पत्रक भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि वास्तविक भुगतान की स्थिति की जांच की जा सके।

See also  हरहरगुटु में ATM क्षतिग्रस्त कर रहा संदिग्ध व्यक्ति लोहे की रॉड के साथ पकड़ा गया

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, डीआईसी डॉ. सिद्धार्थ सान्याल और सभी जिलों के सिविल सर्जन शामिल हुए। विशेष सचिव ने संबंधित अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने और लंबित मामलों का जल्द निबटारा करने को कहा। विभाग का उद्देश्य त्योहार से पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों को उनका बकाया मानदेय उपलब्ध कराना है।

About The Author

You may have missed