गैर संचारी रोगों पर आयुष स्वास्थ्य पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, खान-पान और अनुशासित दिनचर्या पर जोर

Advertisements

जमशेदपुर : जिला आयुष समिति पूर्वी सिंहभूम की ओर से शुक्रवार को सिविल सर्जन सभागार में एक दिन का रिफ्रेशर ट्रेनिंग प्रोग्राम हुआ। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल और जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी गई। एनसीडी के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाउड़िया ने इस विषय पर प्रशिक्षण दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

डॉ मुकुल कुमार दीक्षित ने बताया कि आयुष के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होम्योपैथी और आयुर्वेद से ब्लड प्रेशर, शुगर जैसे गैर संचारी रोगों का इलाज होता है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली में खान-पान और दिनचर्या में अनुशासन रखा जाए, तो इन रोगों से बचा जा सकता है।

सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने पदाधिकारियों को अपने इलाकों में गैर संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों की पहचान कर जरूरी सेवा देने का निर्देश दिया। सभी आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) डॉ निशांत प्रिय समेत विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे।

About The Author

See also  झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर होगी चर्चा

You may have missed