स्कूल गया 13 वर्षीय छात्र लापता, पुलिस ने इटावा से सकुशल किया बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बोकारो पुलिस ने एक 13 वर्षीय लापता छात्र को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। यह मामला बीएस सिटी थाना क्षेत्र का है, जहां 12 मई 2026 को छात्र के पिता मुकेश कुमार राय ने अपने बेटे सूरज कुमार राय के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सूरज कुमार राय 11 मई की सुबह करीब 6 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने बीएस सिटी थाना में लिखित आवेदन दिया। मामले में थाना कांड संख्या 91/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और लगातार खोजबीन के आधार पर लापता बच्चे को उत्तर प्रदेश के इटावा से बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की गई और बच्चे की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता दी गई। इस अभियान में बीएस सिटी थाना की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  जेईई एडवांस्ड में शहर के पत्रकार नानक सिंह के पुत्र ने लहराया परचम, आईआईटी में प्रवेश का सपना हुआ साकार

Thanks for your Feedback!

You may have missed