पीएम आवास का पैसा लेकर नहीं बनाया घर, आखिरकार दो वारंटी गिरफ्तार

0
Advertisements

गढ़वा : प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेने के बावजूद घर का निर्माण नहीं कराने वाले दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला मझिआंव थाना क्षेत्र की बोदरा पंचायत के गोपालपुर गांव का है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 58 वर्षीय भूलू रजवार और 47 वर्षीय रघु रजवार के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में दोनों लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिली थी, लेकिन तय समय सीमा के भीतर मकान निर्माण पूरा नहीं कराया गया। जांच में अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया था। इसके बाद कोर्ट से वारंट जारी हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

About The Author

See also  दुर्गापूजा में अश्लील गीत-संगीत और नृत्य पर प्रशासन सख्त, पूजा समितियों को जारी हुआ आदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed