भीषण गर्मी से राहत, अब 60 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी-बारिश; मौसम विभाग का अलर्ट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में तेज गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे अधिकतम तापमान में और कमी आने की उम्मीद है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बुधवार को खूंटी में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि बोकारो में 16 मिमी और जमशेदपुर में पांच मिमी बारिश हुई। रांची में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, मेदिनीनगर का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, हालांकि मौसम विभाग ने वहां भी जल्द तापमान घटने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तरी बिहार से तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक बने टर्फ सिस्टम के कारण राज्य में दक्षिण-पूर्वी हवा सक्रिय हुई है, जिससे मौसम का मिजाज बदला है।

मौसम विभाग ने बताया कि 28 और 29 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर बाकी जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश हो सकती है। वहीं 31 मई से 2 जून तक कई इलाकों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed