कार पलटने के बाद टाइगर वुड्स गिरफ्तार, नशे में ड्राइविंग का आरोप, फिर चर्चा में दौलत

0
Advertisements

फ्लोरिडा : दिग्गज गोल्फर Tiger Woods को कार दुर्घटना के बाद नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कार उस समय पलट गई जब वह एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे और वाहन उससे टकराकर सड़क पर उलट गया। हालांकि इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन पुलिस ने मौके पर हिरासत में ले लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में सामने आया कि वुड्स में नशे जैसे लक्षण दिखे, हालांकि ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस को शक है कि यह असर दवाइयों या अन्य पदार्थों का हो सकता है। उन्होंने यूरिन टेस्ट देने से इनकार किया, जिसके चलते उन पर अतिरिक्त आरोप भी लगाए गए। बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें कुछ घंटों की हिरासत के बाद छोड़ दिया गया।

इस घटना के बाद एक बार फिर उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार टाइगर वुड्स की कुल संपत्ति करीब 1.5 अरब डॉलर आंकी जाती है, जो उन्हें दुनिया के सबसे अमीर गोल्फरों में शामिल करती है।

About The Author

See also  फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले की जांच के लिए SIT गठित, आरोपियों की तलाश तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed