फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले की जांच के लिए SIT गठित, आरोपियों की तलाश तेज

Advertisements

खूंटी : आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आठ पुलिस पदाधिकारियों की टीम बनाई है। इसमें एएसपी अभियान क्रिस्टोफर केरकेट्टा, एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के अलावा खूंटी, मारंगहादा और मुरहू के थाना प्रभारी शामिल हैं। एसपी ने जांच टीम को जल्द से जल्द मामले की जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। जांच में डॉग स्क्वायड, तकनीकी संसाधनों और गुप्त सूचनाओं की मदद ली जा रही है। स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में दो से तीन युवक नजर आए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। बताया गया है कि मंगलवार रात स्कूल परिसर में फादर बेनेदिक्त बारला पर जानलेवा हमला हुआ था। बुधवार सुबह वे खून से लथपथ हालत में मिले थे।

इधर, रांची के अस्पताल में भर्ती फादर बेनेदिक्त बारला की स्वास्थ्य स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, वे अब खतरे से बाहर हैं। उनका बीपी और शुगर लेवल सामान्य हो गया है। सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच पूरी कर ली गई हैं। डॉक्टर जख्मों की स्थिति का आकलन करने के बाद आगे के उपचार को लेकर निर्णय लेंगे।

About The Author

You may have missed