जमशेदपुर में तीन थाना प्रभारियों की नई पोस्टिंग, फगुनी पासवान को सीतारामडेरा की कमान; आनंद मिश्रा एसएसपी कार्यालय से संबद्ध

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने तीन थाना प्रभारियों का पदस्थापन किया है। इसके तहत फगुनी पासवान को सीतारामडेरा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सीतारामडेरा थाना प्रभारी रहे आनंद मिश्रा को एसएसपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।


इसी क्रम में मंटू कुमार को बिरसानगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। मंटू कुमार इससे पहले कदमा थाना में जेएसआई के पद पर पदस्थापित थे। बिरसानगर थाना प्रभारी को सस्पेंड किए जाने के बाद यह पद खाली था, जिसके बाद उन्हें वहां की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी को भी उनके पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद संतोष कुमार को वहां पदस्थापित किया गया है।
एसएसपी की ओर से किए गए सभी नए पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


