50 रुपये में गैस लीकेज पहचानने वाली सेफ्टी टेप बनाई, छात्र अक्षत सरकार को मिला 9,500 डॉलर का अंतरराष्ट्रीय ग्रांट

Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को के नौवीं कक्षा के छात्र अक्षत सरकार को एलपीजी गैस रिसाव का पता लगाने वाली कम लागत की सेफ्टी टेप विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुदान मिला है। अक्षत ने मात्र 50 रुपये की लागत से ‘टीएस जीएलडीसी सेफ्टी टेप’ तैयार की है, जिसका उद्देश्य एलपीजी गैस लीकेज का पता लगाना है। उनके इस नवाचार को अमेरिका स्थित जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी के मरकाटस सेंटर के इमर्जेंट वेंचर्स की ओर से 9,500 अमेरिकी डॉलर, यानी लगभग आठ लाख रुपये से अधिक का ग्रांट प्रदान किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि संस्थान की सीनियर रिसर्च फेलो श्रुति राजगोपालन द्वारा जारी पत्र के माध्यम से हुई है। अक्षत सरकार का यह प्रोजेक्ट कम लागत में एलपीजी गैस रिसाव की पहचान करने से जुड़ा है। नौवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान विकसित किए गए इस नवाचार को अंतरराष्ट्रीय अनुदान मिलने से उनके वैज्ञानिक प्रयास को मान्यता मिली है।

About The Author

See also  झारखंड में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाने की संभावना, 2047 तक 100 गीगावाट उत्पादन क्षमता का लक्ष्य

You may have missed