तीन नए जजों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
Advertisements

रांची : झारखंड हाई कोर्ट को बुधवार को तीन नए न्यायाधीश मिल गए। मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने हाई कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को बारी-बारी से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Advertisements

शपथ ग्रहण समारोह में हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीशों के अलावा अधिवक्ता, न्यायिक पदाधिकारी और नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन व रिश्तेदार मौजूद रहे।
हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनने से पहले तीनों अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। तीन नए जजों की नियुक्ति के साथ हाई कोर्ट में जजों की कमी दूर होने की बात कही गई है।


